किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : विहिप-बजरंग दल की नई टीम घोषित, सुनील तिवारी बने पूर्णिया विभाग संयोजक

अक्टूबर में सीमांचल में होगा हिंदू महाकुंभ, किशनगंज में विहिप-बजरंग दल ने कसी कमर

किशनगंज, 17 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की किशनगंज जिला इकाई की बैठक सोमवार को शहर के मनोरंजन क्लब परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टाणी ने की। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत मंत्री रणवीर जी और प्रांत संगठन मंत्री देवी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री रणवीर जी ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में सीमांचल क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बड़े स्तर पर हिंदू महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

घोषित नई जिला कार्यसमिति में अमित त्रिपाठी और धनंजय कुमार सुरी को जिला उपाध्यक्ष, साहिल कुमार को जिला मंत्री, जयदीप राज और चंदन मंडल को सह मंत्री बनाया गया है। वहीं राकेश कमाती को बजरंग दल जिला संयोजक तथा विक्रम कुमार को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। कृष्ण कांत राय को सुरक्षा प्रमुख, छोटी पासवान को मिलन केंद्र प्रमुख और ऋतिक राज को बलोपासना प्रमुख बनाया गया है। बैठक में किशनगंज बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी को संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उन्हें पूर्णिया विभाग का बजरंग दल विभाग संयोजक बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टाणी सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनील तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विहिप एवं बजरंग दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button