नालंदा: सभी धर्मों की प्रवर्तक की कर्मभूमि, दुनिया को शिक्षा का संदेश देने वाले ज्ञान की धरती नालंद। हलधर की धरा हिलसा के लोकप्रिय अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल को केवल सच मासिक पत्रिका के ब्यूरो इन चीफ सोनू कुमार ने अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देखकर उनके कार्यालय में सम्मानित किया।

सोनू यादव/कुछ दिनों पहले केवल सच मासिक पत्रिका का स्थापना दिवस बिहार विधानसभा के अधिवेशन भवन में मनाया गया था। उस समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी महोदय सरकारी काम में व्यस्ता के चलते शिरकत नहीं कर पाये थे।लोकप्रिय अनुमंडलाधिकारी महोदय सभ्य, सौम्य,शालीन, लोक व्यवहार पदाधिकारी है।
प्रशासनिक पदाधिकारी अच्छी नीति, सच्ची नियत से अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इनके कार्यकाल में सबको न्याय सबको अधिकार मिलता रहेगा।
सरकार की नीतियों को जमीनी क्रियान्वयन में सबसे अहम और महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। सिविल सेवा में काम करने वाले को *लोक सेवक* के रूप में जाना जाता है। लोक सेवक सरकार का सबसे प्रत्यक्ष चेहरा है लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं की पूर्ति करते हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी के चलते योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिली है।
इनके नुमाइंदगी मैं शिक्षा में संपूर्ण सुधार लक्ष्य है हमारा, व्यवस्था में संपूर्ण पारदर्शिता ध्येय है हमारा।
वे सदा उपेक्षितों और तिरस्कृतों की आवाज बनकर खड़े रहते हैं कार्य क्षेत्र में। निर्भीक और सूझबूझ वाले पदाधिकारी है। वे एक ग्रेसफुल इंसान भी हैं।
लोकप्रिय पदाधिकारी महोदय लोगों की उम्मीद, आकांक्षाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने में लगातार कोशिश करते रहते हैं। वे लोगों से निरंतर संवाद कायम रखते हैं।


