किशनगंजझारखंडबांकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 30 जुलाई से शुरू होगा किशनगंज सेवा सदन का श्रावणी सेवा शिविर, तैयारियां पूरी

श्रावणी सेवा शिविर के लिए सामग्री लेकर किशनगंज से रवाना हुए सेवा सदन के सदस्य

किशनगंज, 26 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत कुरावा गांव स्थित किशनगंज सेवा सदन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन 30 जुलाई को होगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सेवा सदन के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आवश्यक सामग्री लेकर किशनगंज से कुरावा के लिए रवाना हुए।किशनगंज सेवा सदन के अध्यक्ष हनुमान श्रीमाल ने बताया कि 30 जुलाई को आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में सेवा शिविर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में दालकोला के समाजसेवी अरविंद जी लुणावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में कटोरिया के विधायक पूरनलाल टुडू तथा किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान शामिल होंगे।हनुमान श्रीमाल ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान सेवा शिविर में बाबा धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नींबू पानी, शरबत, चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सेवा और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।सेवा सदन के सदस्यों ने रवाना होने से पूर्व सामूहिक रूप से “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और सेवा कार्य के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर सेवा सदन के सचिव शीत प्रसाद साहा, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुकेश साहा, अधिवक्ता कमलेश कुमार, विनोद साहा, चंद्र भूषण सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सेवा सदन की ओर से हर वर्ष श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा की परंपरा निभाई जाती है, जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button