राज्य

मेरा माटी – मेरा देश के तहत खुटहा में भाजपा कार्यक्रताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा।…

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी।सिकरहटा मंडल अन्तर्गत खुटहाँ में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यक्रर्ता ,जन प्रतिनिधियों, सहित आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत खुटहा स्थित मोआपकला गाँव मोड से मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। तिरंगा यात्रा खुटहाँ से निकलकर मोपती होते हुए मेला मोड़ से पुन खुटहाँ चौराहे पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यक्रताओं के गगन भेदी नारों से पूरा खुटहाँ बजार गुंजायमान हो गया। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था।

कार्यक्रम समाप्ती के दौरान मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत शिला फलक स्थापना, पंच प्रण प्रतिज्ञा, अमृत वाटिका की स्थापना, वीरों का वंदन, हर घर तिरंगा फहराने जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। वहीं यहां की भी मिट्टी कर्तव्य पथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी।

इस दौरान नगर पंचायत राजेन्द्र राय ,मंडल उपाध्यक्ष डा० शैलेन्द्र सिंह ,उपाध्यक्ष विनय सिंह ,पिन्टू मौआर ,दया शंकर सिंह ,विकंटेश कुमार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिंह ,डा० जनमेजय सिंह ,सुनील कुमार ,रमेश राय ,संतोष पाण्डेय ,गोपाल साव ,शुभम पाण्डेय ,सतनारायण जी ,विकास कुमार समेत दर्जनो कार्यक्रता व ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button