राज्य

पश्चिमी चम्पारण के पार्टी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा के निधन पर जद(यू) ने जताया गहरा शोक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पश्चिमी चम्पारण के जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया प्रसाद कुशवाहा के असामयिक निधन पर जद (यू) की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है। पार्टी नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री कन्हैया प्रसाद कुशवाहा पार्टी के एक जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित साथी थे। पश्चिमी चम्पारण में पार्टी संगठन को नई मजबूती प्रदान करने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

उनका आकस्मिक निधन समूचे जद(यू) परिवार के लिए एक गहरी एवं अपूरणीय क्षति है तथा उनकी कमी सदैव खलेगी। इस दुःखद समाचार ने समूचे जद(यू) परिवार को अत्यंत मर्माहत कर दिया है। दुःख की इस घड़ी में पार्टी की गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं।

पार्टी की ओर से ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जद (यू) के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मा0 राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता मा0 श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक मा0 श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button