देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने महिला आईपीएस चारू निगम को लगाई फटकार,बेइज्जती महसूस होने पर आईपीएस चारू निगम की आंखों से छलके आंसू…
गोरखपुर में बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने महिला आईपीएस चारू निगम को फटकार लगाई है।दरअसल जाम खुलवाने के दौरान बीजेपी विधायक ने महिला आईपीएस चारू निगम के सारेआम फटकार लगा दी।इस दौरान बेइज्जती महसूस होने पर आईपीएस चारू निगम की आंखों से आंसू झलक पड़े।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह बीजेपी विधायक की फटकार से आहत आईपीएस चारू निगम की ऑखों से आंसू निकल आए।वहीं डयूटी के दौरान बेइज्जती महसूस होने के बाद आईपीएस ने रूमाल से अपने आंसू पोछा।आईपीएस चारू निगम एंटी रोमियो दस्ते की प्रभारी के साथ ही सीओ गोरखनाथ हैं।मामला चिलुआताल थाना के कोइलहवां गांव का है।जहां ग्रामीण महिलाओं ने शराब के विरोध में सड़क जामकर हंगामा किया था।वहीं महिला आईपीएस सीओ गोरखनाथ चारू निगम ने मौके पर पहुंच कर रास्ता





