ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, प्रथम भूमिहार महिला समाज संस्था के द्वारा सालबनी स्थित अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों को खाना खिलाया गया।..

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : आज प्रथम भूमिहार महिला समाज संस्था के द्वारा सालबनी स्थित अनाथ आश्रम में महिलाओं के द्वारा खाना बनाकर अनाथ बच्चों को खाना खिलाया गया और जरूरत का समान जैसे कॉपी किताब आदि दिया गया । प्रथम भूमिहार महिला समाज संस्था की अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया की सलबनी में स्थित बाबा सुखदेव जी महाराज का अनाथ आश्रम है जहां वह बच्चों की बहुत दिन से सेवा करते आ रहे हैं कभी वृद्धाश्रम हो कुष्ठ आश्रम हो इन सब आश्रमों में सबसे आगे प्रथम भूमिहार समाज रहता है और यह लोग बेटियों की शादी करवाना और भी बहुत कुछ लगभग 14-15 सालों से करते आ रही है यह संस्था रांची पटना धनबाद आदि जगहों पर अपनी सेवाए दे रही हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा कुमारी , करुणा सिंह , विना सिंह , सुरभि सिंह , अर्चना , सीमा , संगीता, रेखा , स्नेहा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Related Articles

Back to top button