विकास मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी । अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति समुदाय के कल्याण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए विकास मित्रों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को स्थानीय सभागार भवन में आयोजित किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एबी लक्की की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु, अंचलाधिकारी निभा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अभयकान्त चौधरी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज सिंह , स्वच्छता कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनन्दन चौधरी , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी काजल किरन सहित दूसरे पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के कल्याण से संबंधित अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों को दिलाना है। विकास मित्र इस काम में मुख्य कडी है। इसलिए उन्हें योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। सही जानकारी होने पर ही योजनाओं का लाभ संबंधित लोगों को मिल पाएगा। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी विकास मित्र मौजूद थे।