District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिला मुख्यालय स्थित सभागार में महिला स्वच्छता चैम्पियन समारोह आयोजित

स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को महिला स्वच्छता चैम्पियन समारोह में किया गया सम्मानित।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अररिया (जिला जल एवं स्वच्छता समिति अररिया) के तत्वाधान मे समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को महिला स्वच्छता चैम्पियन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। महिला स्वच्छता चैम्पियन समारोह का उद्घाटन जिला पदाधिकारी इनायत खान एवं उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में अररिया प्रखंड से नुजहत परवीन मुखिया कमलदाहा पंचायत, पम्पी देवी मुखिया रामपुर कोदरकट्टी पंचायत, तबस्सुम आरा मुखिया गैड़ा पंचायत, भरगामा प्रखंड से रीना देवी मुखिया भरगामा पंचायत, फारबिसगंज प्रखंड से शहजादा प्रवीण मुखिया औराही पश्चिम पंचायत, जुबेर निशा मुखिया भाग कोहलिया पंचायत, कुर्साकाटा प्रखंड से रीता देवी मुखिया शंकरपुर पंचायत, नरपतगंज प्रखंड से रुखसाना प्रवीण मुखिया पथराहा पंचायत, मुन्नी देवी मुखिया फतेहपुर पंचायत, पलासी प्रखंड से रूबी शोएब मुखिया चाहटपुर पंचायत, ज्योति कुमारी, सीएनओ चहटपुर पंचायत, रानीगंज प्रखंड से श्रीमती तमन्ना खातून मुखिया खरसाही पंचायत, शाहिस्ता मुखिया मिर्जापुर पंचायत, सिकटी प्रखंड से श्रीमती नीलम देवी मुखिया भिडभिड़ी पंचायत सुनीता देवी मुखिया आमगाछी पंचायत, जोकीहाट प्रखंड से बेबी नुसरत जहां मुखिया पथराहाबाड़ी पंचाय, कुर्साकाटा प्रखंड से चुन्नी देवी स्वछाग्राही कुआरी पंचायत, फारबिसगंज प्रखंड से बंटी भार्गव स्वछाग्राही आरटी मोहन पंचायत, अररिया प्रखंड से अर्चना कुमारी स्वच्छता पर्यवेक्षक जमुआ पंचायत, श्रीमती नेहा कुमारी कार्यपालक सहायक कुर्साकांटा प्रखंड, सुश्री हेमा कुमारी कार्यपालक सहायक पलासी प्रखंड को जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button