ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्यविचार

संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री जी का मैजिक अभी भी बरकरार है और झारखंड की जनता ने राज्य सरकार को नकार दिया है – विजय नंद पाठक

केवल सच – पलामू

मेदिनीनगर  – भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है एवं मेघालय में भी सरकार बनाने की राह पर अग्रसर है। साथ ही साथ रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर पार्टी ने मेदिनीनगर के गीता भवन से राजेंद्र चौक तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी।

मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि त्रिपुरा, नागालैण्ड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों परिणाम सामने आए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में पिछले चुनावों में पार्टी को सीटें मिली थीं। इस बार उससे ज्यादा सीटें मिली हैं और पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है।  जो यह दर्शाता है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है, उस पर जनता विश्वास कर रही है। संपूर्ण देश में मोदी जी का मैजिक अभी भी बरकरार है और आगे भी रहेगा।

साथ ही एनडीए गठबंधन ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर बता दिया है कि जनता ने प्रदेश की सरकार को नकार दिया है और आने वाले चुनाव में पूरी तरह से वर्तमान सरकार का सफाया हो जाएगा।

इस मौके पर विभाकर नारायण पांडे, परसुराम ओझा,नरेंद्र पांडे, अविनाश वर्मा अजय तिवारी, उदय शुक्ला, अमित तिवारी, लवली गुप्ता, रीना किशोर, ज्योति पांडेय, जितेंद्र तिवारी, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, स्वेतांग गर्ग,अरविंद गुप्ता, प्रदीप सिन्हा, मनोज दुबे, नवेन्दु मिश्र, सोमेश सिंह, अजय सिंह, मनदीप प्रजापति, सुनील पांडे, शुभक तिवारी,रिंकू दुबे राकेश रंजन दुबे, ओम प्रकाश दुबे, मनोहर कुमार लाली, गुड्डू बर्मन, पंकज शर्मा, मनीष भिवानीया, विक्रांत सिंघानिया एवं काफी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button