अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद पुलिस ने 13 लोगों को शराब पीने के आरोप में एवं दो लोगों को चार बोतल बियर के साथ किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग ने रविवार की रात जिले के अलग अलग स्थानों से शराब पीने व बेचने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 13 लोगों को शराब पीने के आरोप में और 2 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही कोचाधामन के विशनपुर निवासी अजय व कपड़ा दुकानदार सूरज रॉय को दो बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। शराब मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत अलग अलग स्थानों में कार्रवाई की गई। टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष राम विनय सिंह, अवर निरीक्षक उत्पाद विकास कुमार, सहित अन्य उत्पाद बल शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button