ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय सांसद सह लोकसभा में पार्टी के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह शाम 5 बजे राँची पहुँचे।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा पर पार्टी के झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो, पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद के सदस्य विजय सिंह, संजय सिंह, बेलहर के विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, जदयू नेता श्रवण कुमार, सागर कुमार, धनंजय सिन्हा, पिंटू कुमार सिंह, डॉ आफ़ताब जमिल, भगवान सिंह, रेणु पन्निकर, निर्मल सिंह, आशा शर्मा, दुष्यंत पटेल, उपेन्द्र सिंह, आबिद अली, अखिलेश राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह हवाई अड्डे से सीधे लालपुर स्थित होटल रॉयलसन पहुँचे। वहाँ श्री सिंह ने मीडिया को सम्बोधित किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की उपेन्द्र कुशवाहा विभिन्न दलों में भ्रमण करते रहते है, मेरा आग्रह और शुभकामना है की जहां है वहाँ टिके। माननीय नेता नीतीश कुमार जी और जदयू पार्टी ने उन्हें भरपूर सम्मान दिया, लेकिन वह लगातार दल को कमज़ोर करते रहे।

राँची आगमन के पश्चात उन्होंने लालपुर स्थित होटल रॉयलसन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कोर कमिटी के सदस्यों, सदस्यता हेतु राज्य और प्रमंडल स्तर पर नियुक्त कोऑर्डिनेटर, प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों संग बैठक की। उन्होंने पार्टी नेताओं से दो टूक कहा की जिन्हें काम नहीं करना वह स्वतः नए लोगों के लिए पद त्याग दे। उन्होंने कहा की झारखण्ड के सभी जिलों में कम से कम सात हज़ार सदस्य ज़रूर बनाए। पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख सदस्य 31 मार्च तक बनाए। उन्होंने विधान परिषद के सदस्य श्री बिजय सिंह एवं बेलहर विधायक मनोज यादव जी को झारखण्ड जदयू का सह प्रभारी भी नियुक्त किया। श्री सिंह ने कहा कि अब झारखण्ड में उनका विशेष ध्यान है।

मौक़े पर प्रदेश प्रभारी और मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो ने सभी नेताओं से लक्ष्य को ससमय पूरा करने और झारखण्ड में माननीय नीतीश कुमार जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी का बड़ा कार्यक्रम कराने की बात कही।

Related Articles

Back to top button