न्यायपालिकाविचार
आइये जानते है अपने अधिकारों के बारे में….
महिलाएं आज कामयाबी की बुलंदियों को छू रही हैं।जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा व क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।इन सब के बावजूद उन पर होने वाले अन्याय, प्रत़ाडना,शोषण आदि में कोई कमी नहीं आई है और कई बार तो उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी तक नही होती तो आइए आज हम जानते हैं महिलाओं के उन् अधिकारों के बारे में जो उन्हे प्राप्त हैं….
1:-अपहरण,भगाना या औरत को शादी के लिए मजबूर करना धारा 366-10 वर्ष
2:-नबालिग लड़की को गलत नियत से अपहरण,भगाना 366A सजा 10 साल
3:-पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह करना,धारा 494 सजा 7 वर्ष
4:-पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता, धारा 498 ए सजा 3 वर्ष
5:-बेइज्जती करना,झूठे आरोप लगाना,धारा 499 सजा 2 वर्ष
6:-दहेज,धारा 304A सजा आजीवन कारावास
7:-दहेज मृत्यु,धारा 304B सजा आजीवन कारावास
8:-आत्महत्या के लिए दबाव बनाना-धारा 306 सजा 10 वर्ष
9:-सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य एवं अश्लील गीत गाना धारा 294 सजा 3 माह कैद या जुर्माना या दोनों
10:-महिला की शालीनता भंग करने की मंशा से की गई अश्लील हरकत धारा 354 सजा 2 वर्ष
11:-महिला के साथ अश्लील हरकत करना या अपशब्द कहना धारा 509 सजा 1 वर्ष
12:-बलात्कार धारा 376 सजा 10 वर्ष तक की सजा या उम्रकैद
13:-महिला की सहमति के बगैर गर्भपात कारित करना धारा 313 सजा आजीवन कारावास या 10 वर्ष कैद या जुर्माना इसके आतिरिक्त महिलाऑ के अधिकारो के संरक्षण के लिय समाज में कई सरकारी गैर सरकारी संस्थाये कार्य कर रही हैं आप महिलाये उनसे सम्पर्क कर सकती हैं….।




