ताजा खबर
नागालैण्ड विधान सभा चुनाव के लिए जदयू ने अपने 8 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी
नागालैण्ड विधान सभा चुनाव के लिए जदयू ने अपने 8 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
05 फरवरी 2023, पटना।
नागालैण्ड विधान सभा चुनाव के लिए जनता दल (यूनाईटेड) ने आज अपने 8 प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी कर दी।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव विधानपार्षद श्री अफाक अहमद खान द्वारा जारी की गयी सूची में विधान सभा क्षेत्र संख्या 4 घासपानी- 1 एसी से श्री इम्सुमोंगबा पोंगेन, 12 तसेमिन्यु से श्री ज्वेंगा सेब, 15 साउथर्न अंगामी-सस से श्री विपोपाल किंत्सो, 30 एसी अलोंग्त्की से श्री जे लानू लोंगचर, 37 त्युई से श्री सेंचुमो लोथा, 43 तापी से श्री गेइह्वंग कोनयाक, 46 मोन टाउन से श्री एन थोंगवांग कोनयाक एवं 52 लोंग्खिम चारे से श्री अजुन्गली संगतम के नाम शामिल हैं


