ताजा खबर

Ljp रामविलास ने 19 प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी,हेलीकॉप्टर” के निशान पर लडेंगी चुनाव

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी

Ljp रामविलास ने 19 प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी,हेलीकॉप्टर” के निशान पर लडेंगी चुनाव ।

चिराग पासवान ने खगड़िया जिले का दौरा किया

 

पटना, दिनांकः 05 फरवरी 2023

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इसे लेकर पार्टी के नागालैंड संसदीय बोर्ड द्वारा अनुशंसा किए जाने के बाद पार्टी ने प्रथम 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शेष अन्य प्रत्याशियों की सूची पार्टी आगे जारी करेगी। उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह “हेलीकॉप्टर” के निशान पर चुनाव लडेंगे।

पार्टी की तरफ से यह भी स्प्ष्ट किया गया है कि लोजपा (रा) केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां से भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

इस आशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है। श्री चिराग ने ट्वीट में लिखा, ‘लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नागालैंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जिन विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे उस सीट पर पार्टी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।‘

इधर

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने खगड़िया जिले का दौरा किया। इस दौरे के क्रम में श्री चिराग अपने पैतृक गांव शहरबन्नी भी गए जहां उन्होंने अपने पिता पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी दादाजी जी एवं दादीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिए। इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी मां से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इसके अलावें श्री चिराग ने खगड़िया में उस परिवार से भी मुलाकात की और सांत्वना दी जिनके यहां विगत दिनों मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की तालाब में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Back to top button