रांची-हाथी ने ली महिला की जान।।…

ओमप्रकाश-सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारेंदा पंचायत तेतेरटांड गाँव के बैशाखी देवी नामक महिला(30 वर्ष) को जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला। घटना गुरुवार देर रात करीब 1 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि महिला रात में अपने घर पर गहरी नींद में सो रही थी। इसी दौरान एक जंगली हाथी आया और घर का दरवाजा तोड़कर महिला को सोते हुए हालत में ही अपनी सूढ़ से लपेट लिया। जिसके बाद महिला की नींद खुल गई और वह छटपटाने लगी। उसने आसपास के लोगों से बचाने की गुहार लगाई पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। महिला को छटपटाता देख हाथी ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, इसके बाद वैशाखी देवी अधमरी मरी हो गई। इतने पर भी हाथी को दया नहीं आई और उसने तीन चार बार और उठाकर महिला को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद महिला की तत्काल मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद हाथी वहां से चला गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के लिए बता दें कि इन 17 दिनों में जंगली हाथियों ने दो पुरुष और एक महिला की जान ले ली है।