तरारी में शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई।…

गुड्डू कुमार सिंह-तरारी।तरारी प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय मेहता ने शहीद जगदेव प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि पहला गैर कांग्रेसी सरकार के पुरोधा जगदेव बाबू पत्रकारिता से अपना जीवन शुरू किया और बेबाकी से समाज के समस्याओं को रखा। समाज में समानता व असमानता को दूर करने के लिए बच्चों को पढ़ाएं और पढवाये तभी जगदेव बाबू को सच्चा सम्मान होगा। जगदेव बाबू मानव नहीं एक विचारधारा का नाम है। कुछ लड़ाई लड़ी गई है बहुत लड़ना अभी बाकी है। लोगों को संगठित होने की जरूरत है।सांमती ताकतों से लडने के लिए तैयार रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।साथ ही आठ फरवरी को तरारी प्रखंड परिसर में शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कई राजनेताओ के आंगमन की तैयारी तेज कर दी गई है।कार्यक्रम में अशोक मौर्य ,शिवाधार सिंह ,डिग्री मेहता ,रंगनाथ पासवान ,अनील सिंह ,जितेन्द्र सिंह ,धनंजय सिंह समेत दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।