किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : तिरंगा यात्रा निकालकर नेता जी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

भाजयुमो का तीन दिवसीय सीमावर्ती गाँव भ्रमण कार्यक्रम का हुआ समापन।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को 12 बजे तिरंगा यात्रा निकालकर नेता जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ भाजयुमो का तीन दिवसीय सीमावर्ती गाँव भ्रमण कार्यक्रम का समापन हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के गाँव मे आये सकारात्मक बदलाव व विकास का प्रत्यक्ष दर्शन और अनुभव प्राप्त करने को लेकर भाजयुमो द्वारा 21 से 23 जनवरी के बीच बिहार के सभी सीमावर्ती जिलों में आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन जमुई विधायक श्रेयशी सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओं द्वारा भातडाला मैदान से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होकर डीडीसी मार्केट पहुँचकर माल्यार्पण समारोह में तब्दील हो गया। जहाँ विधायक सुश्री सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करने के साथ विधिवत समापन किया। इस मौके युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, विवेक साहा, भाजपा नेता बिजली सिंह, तरुण सिंह महिला मोर्चा नेत्री अनुपम ठाकुर, गौरव गुप्ता, लक्ष्मण झा, अतुल सिंह, सन्नी झा माहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!