District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

डीएम, सांसद, डीडीसी, एसडीओ, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद सहित अन्य पदाधिकारियों ने नेता जी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर अररिया नगर परिषद की ओर से सुभाष बाजार स्थित नेता जी के प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाधिकारी इनायत खान, उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, नगर परिषद अररिया के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र, उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चन्द्र दिवाकर, भूमि उप समाहर्ता अररिया सहित उपस्थित सभी माननीय वार्ड पार्षद, पदाधिकारी, एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिमा स्थल पर पहुच नेता सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इनायत खान ने कार्यक्रम संबोधित भी किया गया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार, सहित सभी नप कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button