District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सड़कों पर दौड़ती जुगाड़ वाहन दे रही दुर्घटना को दावत

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत जुगाड़ वाहन सड़कों पर दौड़ती नजर आती है जो कि दुर्घटना को दावत दे रही है। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र की ये तस्वीर है जोकि ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोडांगी चौक के करीब एक जुगाड़ वाहन लकड़ी से लोड है और जुगाड़ वाहन रास्ते में ही चलते चलते चक्का खराब हो गया जिसको स्टैपनी के सहारे सड़क पर ही खड़ा करके रखा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि जुगाड़ वाहन पर इतनी भारी मात्रा में लकड़ी लोड कर सड़क पर जुगाड़ वाहन को दौड़ाना दुर्घटना को दावत देना है। जुगाड़ वाहन के सड़कों पर दौड़ने का कई नजारा आपको क्षेत्र में देखने को मिल जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button