किशनगंज : डीएम ने रसल उच्च विद्यालय का भ्रमण कर पठन पाठन का लिया जायजा।

अनियमितता पर शिक्षको को लगाई फटकार, प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश।
- बहादुरगंज पीएचसी का किया भ्रमण, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, (डीएम) श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार को बहादुरगंज स्थित + 2 रसल उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर लगभग विद्यालय बंद रहने की स्थिति में पाया गया। डीएम ने शिक्षको की उपस्थिति के बारे में पूछताछ किया, सभी शिक्षक जाति आधारित गणना में कार्य के नाम पर विद्यालय से गायब पाए गए। कई शिक्षक खानापूरी के रूप में उपस्थिति दर्ज किए हुए थे। डीएम ने फटकार लगाते हुए शिक्षको के कार्य नहीं संपादित करने के विरुद्ध वेतन रोक रखने का निर्देश दिया। डीएम के द्वारा मुख्य रूप से स्कूल में बोर्ड परीक्षा हेतु पूर्व में संचालित विशेष कक्षा के पूर्णसंचालन को लेकर निरीक्षण किया गया है। परंतु विद्यालय में कक्षा संचालन ठप था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे। प्रधानाध्यापक को लापरवाही के लिए चेतावनी दी गई है।ज्ञातव्य हो कि डीएम जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना, नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है। मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम पूर्व में कई बार कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को निश्चित रूप से अनुश्रवण किए है। ज्ञातव्य हो कि जिला के 4 विद्यालय में डीएम के विशेष पहल पर 10वीं बोर्ड देने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रैश कोर्स के रूप में स्पेशल क्लास प्रारंभ किया गया था। यह कार्य जिला में शिक्षा के प्रति बच्चो में जागरूकता के लिए महवपूर्ण है। डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा स्वयं चारो विद्यालय (ठाकुरगंज में 01, किशनगंज में 02 और बहादुरगंज में 01) में बारी बारी से भ्रमण कर उक्त संचालित विशेष कक्षा का अनुश्रवण किया गया था। बहादुरगंज भ्रमण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय में डीएम औचक रूप से निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग 11:30 बजे पूर्वाह्न पर बच्चे खेलते हुए पाए गए। डीएम ने गहरी नाराजगी प्रकट कर प्रधानाध्यापक को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई, बेंच डेस्क उपलब्धता, नियमित वर्ग संचालन जारी रखने तथा बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चितता का अनुश्रवण हेतु निर्देश दिया।
साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज का औचक निरीक्षण किया गया है। डीएम के द्वारा बहादुरगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रोस्टर ड्यूटी अनुसार ओपीडी संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा वितरण, पैथोलॉजी, साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को देखा गया। डीएम ने अस्तपताल में मरीजों को प्रदत चिकित्सा व्यवस्था देखा।विदित हो कि डीएम के द्वारा लगातार विभिन्न राजकीय अस्पताल, सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मियों और पदाधिकारियों के निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने हेतु सुधारात्मक निर्देश दिए गए है। पीएचसी में साफ सफाई, चिकित्सको की मौजूदगी, ओपीडी संचालन, दवा वितरण को लेकर कई निर्देश दिए गए है।