District Adminstrationअपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अनियमितता बरतने वाले संवेदक पर जेई मेहरबान।

किशनगंज-ठाकुरगंज/धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज के भोलमारा पंचायत के दस्तूर का जहाँ छठ घाठ निर्माण कार्य चल रहा है अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। कई बार मामला देखने को मिलता है की पंचायत के निर्माणाधीन कई विकास कार्यों में अनियमितता बरती जाती है, और सुत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार जेई की मेहरबानी से यह सारा खेल चलता है। गौरतलब हो कि मामला किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भोलमारा पंचायत के दस्तूर का है जहां पर पंचायत विकास कार्यों में एक कार्य छठ घाट निर्माण का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार छठ घाट निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छठ घाट निर्माण में ढलाई के दौरान दो तरह की गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें से एक बेड मिसाइल वाली गिट्टी है वही छठ घाट ढलाई में अनियमितता तस्वीरों से साफ झलक रही है कि जैसे तैसे ही छठ घाट की ढलाई की गई है। जिससे छठ घाट का एक सरिया भी ढलाई के बाद नजर आ रहा है। सरकार पंचायत में विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए दे रही है जिससे कि पंचायत का विकास हो सके वही संवेदक अपनी जेब गर्म करने के चक्कर में पंचायत में हो रहे कार्यों में अनियमितता बरत कर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं और ना जाने इन पर विभाग के जेई क्यों मेहरबान है। पूर्व के दिनों में भी अनियमितता की खबरें प्रकाशित हुई जिस पर जेई राजकुमार ने ऑफ कैमरा कहा कि अनियमितता बरतने वाले संवेदकों की एमबी में कटौती की जाएगी, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि जब एमबी में कटौती की जाती है तो उसके बाद भी संवेदक अपनी हरकतों से बाज क्यों नहीं आ रहे हैं और अनियमितता बरतते हुए कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में जेई राज कुमार ने बताया कि उक्त छठ घाट निर्माण का जांच किया जाएगा। अब सवाल ये है कि बिना जेई के मौजूदगी में ही छठ घाट ढलाई का कार्य करवा दिया गया और इसकी जांच जेई साहब बाद में करेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि जेई क्या जांच करते हैं और जांच में क्या पाया जाता है ?

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button