District Adminstrationअपराधकिशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चोरी के आरोपी को अदालत ने सुनायी तीन वर्ष सश्रम कारावास सजा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चोरी के एक आरोपी को गुरुवार को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी।सदर थाना क्षेत्र के लाइन के पास प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के आवास में लैपटॉप चोरी की घटना घटी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुप्त सूचना पर चोरी के आरोपी सौदागर पट्टी निवासी नसीर अहमद को चोरी के लैपटॉप के साथ कैलटेक्स चौक से गिरफ्तार किया था। आरोपी को घटना के तीन दिन बाद ही गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में आरोपी को सजा सुनायी गई। आरोपी को सजा दिलाने में अपर लोक अभियोजक सुखदेव सरोज ने जोरदार दलीलें पेश करते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button