District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में टी-बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में टी-बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को आहूत की गई। बैठक में टी बोर्ड के सदस्यों द्वारा किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। किसानों के द्वारा चाय उत्पादन में उत्पन्न समस्या का निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है। बिजली विभाग के अभियंता को भी 23 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, टी बोर्ड के अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button