District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अंबेडकर टाउन हॉल परिसर में तीन दिवसीय उद्योग मेला का डीएम ने किया उदघाटन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हॉल में तीन दिवसीय उद्यमी मेला-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा किया गया। मौके पर डीडीसी मनन राम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार मंडल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने कई तरह की योजनाएँ चालू कर बेरोजगार लोगों को सब्सिडी सहित लोन उपलब्ध कराते हुए उद्योग लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया है। अब बिहार के लोग अपना उद्यम स्थापित कर मालिक बनेंगे। उद्योग मेला-सह-प्रदर्शनी में कई प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं। उद्घाटन के उपरांत डीएम एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मेला परिसर का भ्रमण किया गया। डीएम ने सभी स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया एवं उद्यमियों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम के द्वारा उद्यमियों के द्वारा उत्पादित एवं स्टॉल में सुसज्जित उत्पादों की सराहना की गई एवं इन उत्पादों के ब्रांडिंग एवं विपणन पर जोर दिया गया। डीएम के द्वारा खेता एंब्रॉयडरी, चाय उत्पाद एवं सिल्क उत्पाद की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। नव प्रवर्तन योजना के अंतर्गत प्रवासियों के द्वारा स्थापित इकाइयों के उत्पाद की भी प्रशंसा की गई। भ्रमण के उपरांत डीएम समेत सभी पदाधिकारियों के द्वारा विभाग के प्रयासों की सराहना की गई एवं उद्यमियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button