Uncategorized

प्रेम प्रसंग में की गई थी बिजली कर्मी की हत्या।

पुलिस ने आरोपी महिला एवं उसके पति को किया गिरफ्तार।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुए मामले को पुलिस ने 5 दिनों के अंदर किया पर्दाफाश।
कार्यालय संवाददाता सोनू यादव
हिलसा (नालंदा):- अनुमंडल के तेल्हारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में 29 अक्टूबर की रात हुई बिजली कर्मी की हत्या के मामले को पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला एवं उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तेलहारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी संजय प्रसाद सिंह का पुत्र सोनल भारती उर्फ बिट्टू पटना में बिजली विभाग में अनुबंध पर काम करता था। 29 अक्टूबर की रात्रि 1:00 बजे सोनल भारती को घर से कंधा में बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध तेल्हारा थाना कांड संख्या 172/ 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले का उद्भेदन के लिए नालंदा के पुलिस कप्तान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया । इसमें तेल्हारा के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार डीआईयू नालंदा के चंदन कुमार, सिपाही राकेश कुमार शामिल थे। मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी खुशबू कुमारी के माता-पिता मृतक के पिता संजय प्रसाद सिंह के घर पर 25 वर्षों से मजदूरी का कार्य करता था। इसी क्रम में खुशबू के साथ सोनल भारती उर्फ बिट्टू का अवैध संबंध हो गया। आरोपी खुशबू के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के नबीहा गांव निवासी कैलू रविदास के पुत्र राहुल रविदास के साथ हो गई। शादी के पूर्व सोनम भारती ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। शादी के बाद भी सोनल भारती खुशबू के मोबाइल पर हमेशा बातचीत करता रहता था। इसकी जानकारी राहुल को होने के बाद उसने अपने पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति पत्नी के बीच हमेशा तनाव बना रहता था। इसी बीच 29 अक्टूबर की रात्रि में दोनों पति-पत्नी ने सैदपुर गांव में आकर घर से करीब 500 मीटर दूरी पर खंधा में सोनल भारती को बुलाया। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सोनल भारती ने अपने दोस्त नवीन को साथ लेकर पहुंचा। दोस्त तो घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर पूर्व ही रुकने को कहा। इसके बाद खुशबू ने मिर्ची का पाउडर सोनल भारती के चेहरे पर फेंका। धान के खेत में छुपे उसके पति राहुल रविदा हीस ने पिस्तौल से सोनल भारती के सीने में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद पिस्तौल के बट से उसके चेहरे पर कई जगह मारा। इसके बाद पति पत्नी दोनों मोटरसाइकिल से रात्रि में ही अपने गांव चल भाग गये।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button