अररिया : पलासी में प्रखंड स्तरीय कमेटी में सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष, सचिव व अन्य का हुआ चयन

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को हक़ हकोक दिलाने के लिये राज्य स्तरीय कमेटी संघर्षरत है : कुमार विंदेश्वर
अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिले के पलासी प्रखंड के ग्राम पंचायत कनखुदिया के सरकार भवन में प्रखंड स्तरीय आंगनबाड़ी सेवका सहायिका संघ की गठन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमा देवी ने की। बैठक में मुख़्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव कुमार विंदेश्वर व संगठन प्रभारी प्रकाश कुमार मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष उमा देवी, सचिव तरन्नुम आरा, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, सरोज देवी आदि ने सेविका व सहायिका के विभिन्न समस्याओं से राज्य स्तरीय पदाधिकारी को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव कुमार विंदेश्वर व संगठन प्रभारी प्रकाश कुमार ने सेविका व सहायिका की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मचारी नही मानती हैं। सरकार आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के साथ छल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सेविका ही है जो सरकार के सभी कार्यो में खड़ी रहती है। कोरोनाकाल हो या फिर गर्भवती माता, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की देखभाल की जिम्मेवारी संभालती हैं। इस के बावजूद उन्हें सरकार स्थाई कर्मचारी नही मानती हैं। कुमार विंदेश्वर ने कहा कि सेविका सहायिका को अपने हक के लिये आगे आना होगा तथा संगठन को मजबूत बनाना होगा। राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन हमेशा सरकार को सेविका की मांग से अवगत कराती रहती हैं। उन्होंने सभी सेविकाओं को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा तभी उनको वाजिब हक मिलेगा। बैठक में राज्य स्तरीय पदाधिकारी के सामने प्रखंड स्तरीय नई कमेटी का भी गठन किया गया। जिस में अध्यक्ष पद पर उमा देवी, सचिव पद पर तरन्नुम आरा, कोषाध्यक्ष पद पर रेखा देवी, महासचिव पद पर उपाध्यक्ष पद पर रोजी बेगम, महासचिव पद पर अंजू देवी, संगठन मंत्री पद पर बबिता देवी, उप कोषाध्यक्ष पद पर वीणा देवी, उप सचिव पद पर फरहत आरा, उप कोषाध्यक्ष पद पर नवीडिता देवी का चयन किया गया। इस के अलावे सभी पंचायतो में अध्यक्ष पद का भी चयन किया गया। मौके पर सेविका सरोज देवी, शाहीन कमर, आनार कली, हेम नारायण यादव, दिलीप विश्वाश, मायानंद मांझी आदि मौजूद थे।