किशनगंजज्योतिष/धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधाशा में हवन महायज्ञ और शिव कथा का होगा आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रुईधाशा वार्ड नंबर 24 स्तिथ पानीटंकी के समीप शनिवार को एक बैठक आयोजित कर दो दिवसीय हवन महायज्ञ और शिव कथा के आयोजन पर चर्चा किया गया। हवन महायज्ञ एवं शिव कथा संचालन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाकाल भक्त एवं स्थानीय कई लोग शामिल हुये। जानकारी के अनुसार बैठक में दो दिवसीय हवन महायज्ञ और शिव कथा के आयोजन पर विचार किया गया। यज्ञ से जुड़े खर्च के बजट पर भी चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह वार्ड नंबर 24 के पार्षद सुशांत गोप, हवन महायज्ञ एवं शिव कथा संचालन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राम, राकेश यादव, गौतम साहा,के अलावे अरबिंद कुमार राम, जीत कुमार, लक्ष्मी शर्मा आदि शामिल हुए। गौरतलब हो कि संसार कल्याण और समाज कल्याण में श्रीमहाकाल के परम शिष्य धर्म रक्षक क्रांतिकारी कथा वाचक सिद्धि प्राप्त शिव अंश श्री महाकाल जी आंनद, दीपक जी महाराज के सानिध्य में हवन महायज्ञ और शिव कथा का आयोजन होगा। यह कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी जोर शोर से जारी है, इसको रूईधाशा वार्ड नंबर 24 के पास आयोजन किया जाएगा। इसमें भक्ति भाव श्रद्धा आस्था निष्ठा पवित्रता का अनोखा दृश्य धरातल पर दिखेगा, कार्यक्रम 22 सितम्बर 2022 से आरम्भ होगा। जो संसार और समाज कल्याण में आयोजन होगा, हवन महायज्ञ एवं शिव कथा संचालन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, गौतम साहा, अरबिंद कुमार राम, समेत अन्य स्थानीय भक्त तैयारी में लगे हुए है, इस सम्बन्ध में बताया गया है कि यह कार्यक्रम सबके कल्याण के लिए आयोजन किये जा रहे है, इसमें श्री महाकाल जी आनंद, दीपक जी महाराज के द्वारा कई कल्याणकारी प्रसाद का निशुल्क वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण में जीवन के सार्थकता के लिए समाज कल्याण और समाज कल्याण में कल्याणकारी अमृत मय दिव्य प्रवचन के अलावा, श्रीराम कथा, श्री हनुमान कथा, रुद्र कथा समेत अन्य देवताओं की महत्वपूर्ण कथा का विधि पूर्वक तमाम वेद व पुराण के आधार पर वर्णन करते रहते है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button