District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नाबालिग ने थाने में दुष्कर्म का मामला करवाया दर्ज।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। मामले को लेकर पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज किये जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। पीड़िता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता छह माह पूर्व अपने घर में अकेली थी। पड़ोस का रहने वाला युवक घर में प्रवेश कर गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।आरोपी पूर्व से शादी शुदा है।घटना की बात सभी को बताने पर पीड़िता व उसके भाई की हत्या कर देने की धमकी दी गई। घटना के तीन माह बीत जाने के बाद वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद तीन सितंबर को आरोपी पीड़िता को गर्भ गिराने के लिए एक महिला चिकित्सक के पास लेकर गया। जहां चिकित्सक ने छह माह की बच्चे होने की बात कहकर गर्भ गिराने से इंकार कर दिया। चिकित्सक ने कहा कि ये नाबालिग है इसकी जान जा सकती है। कुछ दिनों बाद घटना की जानकारी पीड़िता की माँ को हुई। 5 सितंबर को पीड़िता व उसके घर वाले आरोपी विजेन्द्र के घर गए। जहां आरोपी युवक व अन्य ने पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया और भगा दिया। इसके बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!