District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

किशनगंज : डीएम के द्वारा सदर अस्पताल का किया गया औचक निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा सदर अस्पताल, का औचक निरीक्षण प्रातः 09 बजे किया गया। डीएम के द्वारा निरीक्षण में मुख्य रूप से ओपीडी संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा वितरण, जांच और एक्स रे व्यवस्था को देखा गया। विदित हो कि एक दिन पूर्व डीएम के द्वारा रात्रि में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था। अनियमितता पाए जाने पर सुधारात्मक निर्देश दिए गए थे। बुधवार सुबह में डीएम के द्वारा औचक रूप से अस्पताल जाकर अनुपालन के बिंदु पर निरीक्षण किया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर एक्स रे रूम, शिशु वार्ड, भर्ती मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं, डॉक्टर का रोस्टर ड्यूटी, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थित, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एक दिन पूर्व ही रात्रि में निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखकर डीएम काफी नाराज हुए थे।तदनुसार जिम्मेदार पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने के निर्देश के साथ सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button