ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

* प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 100 वी जयंती एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन चौधरी की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यकर्म की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने किया ।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह कहा कि दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता थे और राज्य सरकार के लम्बे समय तक मंत्री एवं बाद में मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पिछड़ो दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनायें चलाई ।

डा0 समीर कुमार सिंह कहा कि स्व0 लहटन चौधरी लम्बे समय तक राज्य सरकार में कृषि, राजस्व एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि वे जिस जिस विभाग के मंत्री रहे वहाँ उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। लहटन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे तथा सभी दायित्वों को उन्होंने ईमानदारी से निभाया।

इस अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित करने वालों में डा0 समीर कुमार सिंह के अलावे प्रदेश मीडिया बिभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष ,पूर्व विधायक रघुनन्दन मांझी, अरविन्द लाल रजक, कपिलदेव प्रसाद यादव, मृणाल अनामय, रीता सिंह , गुरूदयाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, प्रदुमन कुमार, सतेन्द्र पासवान, अरविन्द पांडेय आदि प्रमुख हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!