District Adminstrationअपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चे को ले उड़ी महिला चोर, महज तीन घंटे में पुर्णिया पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद।

लोग पुलिस की जमकर कर रहे है तारीफ..

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, सावधान, पूर्णिया में महिला बच्चा चोर गिरोह घुम रही है। जो पलक झपकते ही छोटे बच्चे को उड़ा ले जाती है। ताजा मामला पूर्णिया शहर के सहायक थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके की है। जहां स्कूल जाने के लिए तैयार दो वर्षीय बच्चे को उसके ही घर के आगे से उड़ा ले गयी। किंतु स्थानीय लोगों व पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस अपहरणकर्ता महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सहायक थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राकेश जायसवाल के दो वर्षीय पुत्र सारांश उर्फ रूबी अपने घर के आगे स्कूल बस के इंतजार में अपने पिता के साथ खड़ा था। रूबी के पिता किसी सामान को लाने के लिए घर के अंदर गया। इतने में बच्चा गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी के हाट सहायक थाने को दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक अपहरणकर्ता महिला बच्चे को को लेकर चुनापुर चौक पहुंच गयी। वहां बच्चा जोर जोर से रोने लगा। अपहरणकर्ता महिला को लगा कि बच्चे को भूख लग लगी है इसलिए चुनापुर चौक के ही बच्चे के लिए खाना मांगने गयी। उस घर की महिला को बच्चे के वेशभूषा व महिला के वेशभूषा को देख संदेह हुआ। उसने बिना समय गंवाये इसकी जानकारी अपने पति के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ता महिला को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि उक्त बच्चे को महिला के साथ बस स्टैंड से बरामद किया गया। महिला चोर झारखंड की बतायी जा रही है। बहरहाल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों की वाहवाही मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!