ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : आसमान से बरसी खुदा की रहमत

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले में धान की फसल बुवाई के समय पानी और बुवाई के बाद पानी ना होने के कारण खेत सूखे पड़ गए खेतों में दरारे आने लगी और फसल सूखने लगी जिसको लेकर किसानों में चिंता का विषय बना हुआ है। सभी किसान ईश्वर से प्रार्थना में लगे हुए थे कि आसमानी बारिश हो जाए और उनकी फसलें फिर से हरी भरी हो जाए और खेतों में लहराने लगे। ठाकुरगंज प्रखंड के के कई जगहों पर फसलें पीले होने लगी हैं और सूखने लगी हैं मालिन गांव पंचायत निवासी मो इसहाक आलम ने बताया कि आसमानी पानी ना होने के कारण जमीन फटने लगी है और फसलें सूखने लगी हैं। शनिवार को शाम से बूंदाबांदी बारिश शुरू हुई और रविवार को मूसलाधार बारिश हुई रिमझिम बारिश को देख कर किसानों के चेहरे पर हल्की मुस्कान आई। इस बारिश से सूखने की कगार पर आए फसलों में जान आ जाएगी। रविवार को पौआखाली इलाके में कभी मुसलाधार तो कभी रिमझीम बारिश हो रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button