किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, ग्रामीणों को समस्याओं के निदान का दिया भरोसा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम शामिल हुए। ईद मिलन समारोह का आयोजन टेढ़ागाछ प्रखंड प्रमुख कैसर रेजा एवं पंचायत समिति सदस्य सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम द्वारा किया गया था। इस दौरान सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं प्रखंड के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सबसे अधिक समस्याएं पीएचईडी विभाग से संबंधित थी। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकांश जगहों पर अभी तक जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं किया गया है।इस संबंध में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने सभी जनप्रतिनिधियों को पटना मुख्यालय का टोल फ्री नम्बर एवं व्हाट्सएप नम्बर उपलब्ध कराया। इस पर शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया।हाट गांव पंचायत में पुल निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात कर बताया गया उक्त पुल का डीपीआर नाबार्ड योजना से मुख्यालय को भेजा गया है। पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने अपने संबोधन में टेढ़ागाछ प्रखंड सहित किशनगंज जिले की गंगा यमुना संस्कृति की मिसाल पूरे देश एवं दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी। यहां पर सभी जाति, धर्म के लोग एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। साथ ही सभी समस्याओं के समाधान हेतु अपने स्तर से उचित पहल का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, पीएचसी प्रभारी कुन्दन कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि अकमल शम्सी, जिला पार्षद खुशो देवी, मुखिया तसनीफ अतहर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुखिया कालोपीर अमित कुमार दास, मुखिया मटियारी सफदर आलम, मुखिया भोराहा अबु बकर, मुखिया खनीआबाद मो शहजाद, मुखिया ढवैली उमेश कुमार यादव, मुखिया झाला अरूण कुमार यादव, मुखिया डाकपोखर मनोज कुमार यादव, मुखिया हवाकोल विशेश्वर साह, मुखिया बैगना महमूद आलम, मुखिया चिलनिहिया मोफोत लाल, मुखिया मुशहारा मंजर आलम, पंचायत समिति सदस्य तहमीद आलम, मंजर आलम, तौशीफ आलम, हिमायूं आलम, परवेज़ आलम, शाहजाद आलम, ज़ावेद आलम, इस्माईल, राजू ऋषिदेव, संतोष कुमार, अनन्त कुमार, ग़ौरी शंकर, उप प्रमुख महात्मा प्रसाद साह, मोहनदेव, समाज सेवी, मुश्ताक, आदिल अनवर, नाकिर टेढागाछी आदि उपस्थित थे।