ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SP के निर्देश पर शहर में चलाए गए मास्क जांच अभियान के तहत जनवरी माह में एक हजार लोगों से वसूले गए 53 हजार रुपए।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने एक माह में मास्क चेकिग अभियान में 53 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शहर में सदर थाना पुलिस के द्वारा लगातार मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी डा. इनामुल हक मेगनू के निर्देश पर मास्क जांच अभियान के तहत जनवरी माह में 53 हजार रुपए जुर्माना की राशि वसूल की गई। आपको मालूम हो कि 01 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल एक हजार लोगों से जुर्माना की राशि वसूल गई है। बीते एक माह से लगातार शहर में मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी स्वयं मास्क जांच अभियान में मौजूद रहते हैं। मास्क जांच अभियान डेमार्केट, गांधी चौक, कैल्टेक्स चौक, धरमगंज चौक, खगड़ा, लहरा चौक, पश्चिम पाली चौक सहित कई स्थानों पर अभी भी लगातार चलाया जा रहा है। आपको मालूम हो कि सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु स्वयं भी मास्क जांच अभियान के दौरान समय समय पर चौक-चौराहे पर मौजूद रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!