ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*रजत जयंती समारोह आयोजित*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्थित साहू जैन हॉल के प्रांगण में तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया गया। तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने किया, उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के उच्च स्थान, सम्मान एवं योगदान के सम्बन्ध में बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अ.भा.ते.म.मंडल की ट्रस्टी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बैद ने मंडल के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. शांति रॉय ने स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान की चर्चा की। श्रीमती सोनम बागरेचा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बंगाल प्रभारी, श्रीमती शशि बोहरा एवं श्रीमती सीमा बैद बिहार प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल पटना की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।सूत्रों ने बताया कि पटना महिला मंडल जो रजत जयंती समारोह मना रहा है उसमें सभी पूर्व अध्यक्ष, मंत्री एवं समाज की एक एक महिला का योगदान रहा है, आज सुखद अनुभूति हो रही है जिस बीज को बोया, सिंचन किया वो आज वटवृक्ष बन चुका है।

उक्त अवसर पर स्वागत गान की प्रस्तुति अमला टोला कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा की गई। अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, मोमेंटोस एवं साहित्य द्वारा किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री तनसुख लाल जी बैद, ओसवाल समाज पटना के अध्यक्ष श्री विजय सिंह बोथरा एवं मंडल की संरक्षिका श्रीमती सुशीला बैद ने अपने विचार व्यक्त किए। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारिका का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ‌की प्रस्तुति महिला मंडल की बहनों एवं अमला टोला कन्या विधालय की बालिकाओं द्वारा दी गई। मंच संचालन श्रीमती निकुंज दुगड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुमन जैन ने किया।

उक्त अवसर पर पद्मश्री सुधा वर्गीज, पद्मश्री विमल जैन, डॉ. शशि मोहनका, मुकेश हिसारिया, गणेश खेतरीवाल, कमल नौपानी, मुकेश जैन, मनोज बैंगानी, उम्मेद सिंह बैद, प्रकाश पुगलिया, पुनमचंद सिंघी, अंजू दुगड़, अरूणा पुगलिया, सुप्रभा पगारिया, मीना दुगड़, खुशबू भूतोड़िया, प्रीति गेलड़ा, जयश्री पगारिया, मनीषा बैद, भूमिका बैद, दिव्या कोठारी, नितिन चोरड़िया एवं समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button