ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

“पीएम गति शक्ति अभियान” देश के भविष्य को मजबूत बनाएगा: अश्विनी चौबे।।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 13 अक्टूबर(बुधवार) को प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया “पीएम गति शक्ति अभियान” देश के भविष्य को मजबूत बनाएगा। यह औद्योगिक उत्पादन की गति को तेज करेगा। केन्दीय मंत्री ने कहा कि इस अभियान से रोजगार का सृजन होगा। कनेक्टिविटी बेहतर होगी और इन सब से देश के नागरिकों को लाभ होगा। जनसामान्य का जीवन ज़्यादा आसान होगा।

श्री चौबे ने कहा कि “पीएम गति शक्ति अभियान” देश की अर्थव्‍यवस्‍था को नई गति देने वाला होगा। इसके माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी गति मिलेगी। रोजगार, महिला सशक्तिकरण, गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और शोषितों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में ये मील का पत्थर साबित होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जैसा कहा है, “गति शक्ति के इस महाअभियान के केंद्र में हैं भारत के लोग, भारत की इंडस्ट्री, भारत का व्यापार जगत, भारत के मैन्यूफैक्चरर्स, भारत के किसान। ये भारत की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को 21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा देगा, उनके रास्ते के अवरोध समाप्त करेगा”।

****

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!