ब्रेकिंग न्यूज़

*आरटीपीएस काउंटर पर हुई औचक छापेमारी।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी तथा प्राथमिकी दर्ज की  कार्रवाई।

*नौबतपुर एवं मोकामा अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर संबंधित एसडीओ द्वारा हुई छापेमारी।*

*डीएम ने सभी एसडीओ को अंचल में संचालित आरटीपीएस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा औचक निरीक्षण कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का दिया निर्देश।*
—————————————-

जिलाधिकारी श्री कुमार रवि के निर्देश पर दानापुर एवं बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा क्रमशः नौबतपुर एवं मोकामा अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर औचक छापेमारी की गई।

नौबतपुर स्थित आरटीपीएस काउंटर के औचक निरीक्षण के दौरान  एक बिचौलिया पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर  नौबतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई। अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नौबतपुर अंचल में ऑनलाइन म्यूटेशन धान अधिप्राप्ति के कार्य की भी जांच की गई है। अंचलाधिकारी नौबतपुर को ऑनलाइन म्यूटेशन के लंबित मामलों की समीक्षा कर अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निबंधित किसानों से धान अधिप्राप्ति कराने हेतु किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने तथा पैक्स/ व्यापार मंडल के माध्यम से धान का क्रय कराने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ श्री सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोकामा अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में पंजी का समुचित संधारण नहीं पाये जाने, कर्मियों द्वारा पहचान पत्र साथ में नहीं रखने तथा नेम प्लेट नहीं रखने के कारण 5 कर्मियों से स्पष्टीकरण किया गया है। आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदन निष्पादित आवेदन तथा वितरित प्रमाण पत्र की स्थिति की  जांच की। उन्होंने सभी कर्मियों को ससमय काउंटर खोलने तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रमाण पत्र को तामिल कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण करने तथा सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!