अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर की फायरिंग, एक युवक घायल, इस घटना के बाद सीमा पर तनाव का माहौल..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर से आ रही है।यहां नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई है।इस फायरिंग में एक भारतीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज पूर्णिया में कराया जा रहा है।मामला टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर बॉर्डर पॉइंट एरिया का है, जहां नेपाल APF (आर्म्ड पुलिस फोर्स) ने फायरिंग है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में घायल युवक अपने कई साथियों के साथ मवेशी ढूंढने निकला था।उसी दौरान उनपर फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक युवक के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जिसके बाद उसे फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है।घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो फतेहपुर गांव के मास्टर टोला निवासी का बताया जा रहा है।घायल युवक जितेन्द्र कुमार सिंह का इलाज पूर्णिया में चल रहा है जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जानकारी मुताबिक, घायल युवक की गाय भारत की सीमा को पार कर के नेपाल सीमा में प्रवेश कर गई थी।गाय को वापस ले आने के लिए वो अपने दो साथियों अंकित कुमार सिंह और गुलशन कुमार सिंह के साथ नेपाल सीमा पार कर गया था।इसी दौरान नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी।इस फायरिंग से घायल युवक को उसके साथी आनन फानन में वापस घर लेकर आए।फायरिंग की आवाज सुनकर भारत की तरफ से एसएसबी के जवान मौके पर जा पहुंचे।जवानों ने घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया।वही एसएसबी 12वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट वीरेन्द्र चौधरी ने इस घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया, नेपाल पुलिस द्वारा युवकों पर फायरिंग की गई है।इसमें एक युवक घायल हुआ है।वही जिला पुलिस कप्तान कुमार आशिष ने ‘नो मैंस लैंड पर हुई फायरिंग’ के मामले में कहा कि एसएसबी के नेतृत्व में पुलिस भी जांच में जुटी है।हर बिंदु पर जांच की जा रही है।घायल का इलाज चल रहा है।घटना नोमैंस लैंड पर घटित हुई है, इस वजह से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button