ज्योतिष/धर्मताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रक्तदान कर घायल की बचायी जान..

दाउदनगर/इन्द्रलोक कुमार, सड़क दुर्घटना में घायल आर्मी के जवान रिंकू कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी को दाउदनगर के निजी अस्पताल अरविंद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान खून की जरूरत पड़ गयी।जब इसकी जानकारी हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्यों को मिली तो वहां चिंटू मिश्रा एवं छात्र ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार पहुंच गये और उनकी टीम द्वारा रक्तदान किया गया।खून देने वालों में कुर्बान तरारी निवासी भोला कुमार, पसवां गांव निवासी भूषण सिंह, मायापुर निवासी धीरज यादव एवं सूर्य मंदिर रोड निवासी अंजन सिंह शामिल रहे।इन चारों ने रक्तदान किया।छात्र ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों को रक्तदान किया जाता है।इस टीम का उद्देश्य है कि रक्तदान कर लोगों की जीवन बचा सकें।यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button