अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : माननीय मंत्री शिक्षा विभाग बिहार सरकार श्री कृष्ण नंदन वर्मा जी का साक्षात्कार करते रणजीत कुमार सिन्हा..

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, माननीय मंत्री शिक्षा विभाग बिहार सरकार श्री कृष्णनन्दन वर्मा ने एक साक्षात्कार में प्रश्न पूछे जाने पर बताया कि 94000 शिक्षकों की नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।सेड्यूल भी निकल गया है दूसरे प्रश्न के जवाब में कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें बिहार की राजधानी पटना एवं सिमुरतला के छात्र एवं छात्राओं टॉप नहीं आए ? तब उन्होंने कहा कोई जरूरी नहीं है जो टॉप के लायक थे, वे टॉप किए हैं।स्क्रुटनी का रीटोटलिंग कार्य कब से शुरू होगा ? तब उन्होंने कहा कि इस के लिए अभी निर्णय नहीं लिया गया है, परंतु इसका कार्य भी जल्द ही शुरू होगा।श्री वर्मा ने बताया कि 2020-2021 सत्र के लिए अभी निर्णय नहीं लिया गया है।विश्व महामारी कोरोना संक्रमण से पूरा दुनिया मुकाबला कर रहा है।सामाजिक दूरियां, मास्क एवं सैनिटाइजर प्रयोग करने की जरूरत है तथा सचेत रहने की जरूरत है।कोरोना संक्रमण मे शिक्षकों को काम में लगाया गया है।रसोइया को खाना बनाने के काम में लगाया गया है।मुखिया के माध्यम से डोर टू डोर मास्क, सैनिटाइजर, डिटॉल सॉप भी बांटा जा रहा है।विद्यालय की पढ़ाई कब से शुरू होगी ? इस पर वे कहें कि अभी कुछ कहा नही जा सकता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button