धनबाद : नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष बच्चों की स्कूल पहला कदम ने किया Covid-19 जागरूकता शिविर (कैंप) का आयोजन

धनबाद/अभिजीत दीप, नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष बच्चों की स्कूल पहला कदम की ओर से धनबाद के अनुग्रह नगर जोड़ाफाटक में आज 17.05.2020 दिन रविवार को सुबह 11 बजे कोविद-19 महामारी के मद्दे नज़र जागरूकता शिविर (कैंप)का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन धनबाद के माननीय विधायक श्री राज सिन्हा जी के कर कमलों द्वारा की गयी।मौके पे पहला कदम स्कूल की संचालिका अनीता अग्रवाल जी, धनसार थाना के थाना प्रभारी जयराम प्रसाद जी, सोमनाथ पुर्थी जी, राकेश आनंद जी, इरफ़ान अंसारी जी, अनुग्रह नगर आंगनवाड़ी की सेविका मौजूद थे।इस शिविर में उपस्थित गणमान्य लोगो ने पहला कदम स्कूल के इस अतुलनीय कार्य की काफी प्रशंसा की।इस जागरूकता कैंप में राज सिन्हा जी ने लोगों को कोविद-19 महामारी से अपने आपको, अपने परिवार वालों को तथा समाज को कैसे सुरक्षित रखा जाये के बारे में बताया उन्होंने लोगों से आग्रह किया की अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से परहेज करे विशेष जरूरत पर जब भी बाहर निकले तो पूरी बांह की कमीज, मास्क एवं चश्मे का प्रयोग करे।धनसार थाना प्रभारी श्री जयराम जी ने लोगों से अनुरोध किया की वे कृपा करके कोई अफवाहों पे ध्यान देने बचें, सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।सोमनाथ जी ने लोगों को बताया की वो जब भी बहार से घर आये तब मास्क कपडे इत्यादि को अच्छी तरह से धो ले तथा हाथों को साबुन लगाकर कम से कम 20 सेकेंड तक धोये, अनीता अग्रवाल ने लोगो को घर में बने हुए गर्म भोजन ही ग्रहण करने तथा समय-समय पर गर्म पानी पिने को कहा और अंत में वहां उपस्थित लोगों के बीच मास्क, हैंडग्लव्स, साबुन, सेनिटाइज़र इत्यादि जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया गया।



