भोजपुर : रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली, छात्र छात्राएं परेशान ऊपरी अधिकारी द्वारा खबर प्रकाशित के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं..

भोजपुर राम दाहिन मिश्र उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री निर्मल राम बच्चे के साथ छात्रवृत्ति पोशाक राशि को लेकर झड़प करते नजर आ रहे हैं।देखें इस पूरे वीडियो को बच्चों द्वारा जब कहा गया कि हम आरके सिंह के पास जाएंगे तो प्रधानाध्यापक कहते हैं कहते हैं…जहां जाना है जाओ…जैसे लगता है प्रधानाध्यापक महोदय को ऊपरी अधिकारियों से डर ही नहीं है..सायद इसीलिए बेफिक्र होकर बच्चो के साथ तू..तू..मै..मैं..कर रहे है।केवल सच लाइव.इन इस वीडियो की पुष्टि नही करता किन्तु ये जांच का बिषय है कि बच्चों के साथ इस तरह दुर्व्यवहार करना एक प्रधानाध्यापक को शोभा देता है…
गडहनी/गुड्डू कुमार, भोजपुर बिहार बोर्ड के इंटर 11वी की फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है।पर आरा के गड़हनी प्रखंड के राम दहिन स्कूल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्राप्त सूचना के अनुसार राम दहिन स्कूल में 11वी कक्षाओं के छात्रों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर निधारित शुल्क से 30 रुपया अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है।जिसे लेकर छात्रों के बीच आक्रोश है। आपको बताते चले कि 11वी कक्षा में बिहार बोर्ड ने 370 रुपये और स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को कुल 670 रुपये शुल्क देने के लिए निधारित किया है।लेकिन छात्रों से मनमाने तरीके से अवैध राशी वसूली की जा रही है।अवैध राशि के रूप में हरेक छात्रों से 30 से 50 रूपए अवैध तरीके से ली जा रही है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अनुसार ये शुल्क अवैध नहीं वसूली जा रही है बल्कि फॉर्म ऑनलाइन और आने जाने का किराया छात्रों से ही लिया जाया जा रहा है।आपको बताते चले कि बिहार सरकार कि तरफ से बाकी पैसा छात्र कोस से मेनटेन करना है ऐसा सरकार का आदेश है।आने जाने का किराया एवं अन्य खर्च स्कूल मैनेजमेंट को सरकार द्वारा दी जाती है इसके बावजूद स्कूल में माध्यमिक शिक्षक द्वार गलत तरीके से वशूली की जाती है प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय छात्रों से मनमाने ढंग से अवैध शुल्क वसूली जा रही है। बिहार सरकार ने अवैध राशि वसूली को रोकने के लिए रसीद कि भी व्यवस्था कि है पर भोजपुर के कई स्कूल बिना रसीद ही रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है और रसीद नाम पर फॉर्म ऑनलाइन और आनेजाने का किराया का हवाला दे रही है।वहीं ज्यादा लिया गया पैसा नही लौटाए जाने पर छात्रों में आक्रोश दिख रहा है। छात्रों ने कहा कि हमारी राशि नही लौटाई जाएगी तो रोड जाम कर आंदोलन करेंगे।छात्रों ने बताया कि स्कूल प्रतिदिन जाते है लेकिन कोई शिक्षक हमे नही पढ़ाते है। स्कूल में शिक्षक और प्रधानाचार्य भी समय से नहीं आते है।इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से करने पर प्रधानाचार्य बच्चों को धमकाते और पीटते है।अब आगे देखना है कि जिला के अधिकारी ऐसे शिक्षक और प्रधानाध्यापक पर क्या करवाई करते है।