ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राहत संस्था की सचिव डॉo फरजाना बेगम को 10 नवंबर को चीन में एक समारोह के दौरान किया गया सम्मानित..

चीन में सम्मानित होना जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है।विधायक मुजाहिद आलम ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि किशनगंज की महिला का चीन में सम्मानित होना किशनगंज जिला सहित बिहार के लिए भी गौरव की बात है।

डॉo फरजाना बेगम को लंदन की बेथन ने सम्मानित किया था।कार्यशाला में भारत की ओर से दो महिलाएं शामिल हुई थी।कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की स्थिति को बताया गया।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करने वाली राहत संस्था की सचिव डॉo फरजाना बेगम को 10 नवंबर को चीन में एक समारोह के दौरान सम्मानित किये जाने को लेकर जिले में अभिनंदन किया जा रहा है।डॉ. फरजाना बेगम को दिनांक-18.11.2019 को कोचाधामन के लोकप्रिय जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने अभिनंदन किया।विधायक मुजाहिद आलम ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि किशनगंज की महिला का चीन में सम्मानित होना किशनगंज जिला सहित बिहार के लिए भी गौरव की बात है।डॉo फरजाना बेगम महिलाओं के अधिकार के मुद्दे पर जिले में कई वर्षो से कार्य कर रही है।चीन में सम्मानित होना जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है।इस मौके कई लोगों ने डॉo फरजाना बेगम को बधाई दी।डॉo फरजाना बेगम चीन में घरेलू हिंसा व लिंग भेद भाव के मुद्दे पर हुए पांच दिवसीय कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व कर वापस किशनगंज लौटी है।डॉo फरजाना बेगम को लंदन की बेथन ने सम्मानित किया था।कार्यशाला में भारत की ओर से दो महिलाएं शामिल हुई थी।कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की स्थिति को बताया गया।जिसमे भारत में महिलाओं को मिले अधिकार व पोस्को एक्ट, घरेलु हिंसा अधिनियम आदि के मुद्दे पर डॉo फरजाना बेगम के द्वारा चर्चा की गई थी।डॉo फरजाना बेगम ने कहा कि चीन में हमारे यहां से चीजे कई मामलों में समान और अलग-अलग हैं।उन्होंने ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया गया।उन्होंने कहा कि और भी अलग-अलग देशों से आए लोगों ने अपनी राय रखी और महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। मौके पर कई लोग भी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button