अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सारण पुलिस को मिली सफलता,कुख्यात अभिषेक राय सहित 2 गिरफ्तार…

सारण दिनांक 29-10-18 को थानाध्यक्ष परसा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर परसा सब्जी मंडी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास से अपराधकर्मी करीमन सिंह उर्फ

अक्षय के पिता जनक सिंह साकिन सैदपुर थाना दरियापुर जिला सारण को अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया,जिसके संदर्भ में परसा थाना कांड संख्या 211/18 दिनांक-29-10-18 धारा-25 (1-

बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।करीमन सिंह दिनांक 15/7/18 को दिघवारा पिकअप भान (माल सहित) लूट कांड में वांछित/फरार थे।इनके निशानदेही पर क्वालिस गाड़ी जिससे दिघवारा लूट कांड को अंजाम दिया गया था,बरामद कर लिया गया।करीमन सिंह डेरनी एवं परसा थाना के कांडों में वांछित थे।आज सुबह 8 बजे नगर थानांतर्गत राजेन्द्र सरोवर के पास अपराध की योजना बनाते हुए कुख्यात अपराधकर्मी अभिषेक राय को अवैध कार्बाइन तथा गोली एवं अनमोल सिंह को अवैध पिस्टल तथा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संदर्भ में छपरा नगर थाना कांड संख्या 654/18 दिनांक 30-10-18 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अपराधकर्मी अभिषेक राय तथा अनमोल सिंह हाल ही में रसूलपुर स्वर्ण व्यवसायी लूट कांड में फरार थे जिनके विरूद्ध निरंतर छापामारी चल रही थी।अभिषेक राय इसके अलावा भेलदी थाना ज्वेलरी तथा कैश लूट एवं गराखा थाना में मोटर साईकिल लूट कांड में वांछित थे।

रिपोर्ट-श्रीधर पाण्डे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!