अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सरेआम एक मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या मामले के बाद भड़की भीड़, पुलिस और मीडियाकर्मियों को पीटा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ला में शुक्रवार 06 जुलाई को एक मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या मामले के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और जो भी इनके हत्थे चढ़े सभी को जमकर पिटाई कर दिया।इस दौरान पुलिस द्वारा हत्यारोपी को बचाने की प्रयास के बाद भीड़ उग्र रूप धारण करते हुए ना केवल एक आरोपी को छत पर नीचे फेंक दिया बल्कि एक सिपाही को भी छत से नीचे फेंक दिया और जमकर जमकर वबाल काटते हुए पुलिकर्मियों और कई मीडियाकर्मियों पर पथराव करते हुए चार बाइक को आग के हवाले कर दिया जबकि चार को

नालंदा में एक युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद उग्र भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस और मीडियाकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी…

क्षतिग्रस्त कर दिया।आपको बताते चले की दरअसल, महलपर मोहल्ले में मोबाइल रिचार्ज को लेकर 05 जुलाई की शाम को दुकानदार दीपक कुमार के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद दीपनगर थाना क्षेत्र के दारोगा विगहा निवासी रजनीकांत सिंह ने भीड़भाड़ इलाके में बाइक से दुकान जा रहे मोबाइल दुकानदार दिवाकर साव और उसके भाई दीपक के ऊपर गोलियां चलाईं जिसमें दिवाकर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।इस घटना के बाद और जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं से नाराज दिख रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने अचानक पुलिस और मीडियाकर्मी पर जमकर रोड़ेबाजी करते हुए कई बाइक को आग के हवाले कर दिया उग्र भीड़ ने 02 डीएसपी, 02 इंस्पेक्टर, दारोगा समेत 15 पुलिसकर्मियों और 04 मीडियाकर्मियों को पिटाई और रोड़ेबाजी कर घायल कर दिया।इधर घटना के बाद डीएसपी निशित प्रिया और अजीत लाल घटनास्थल पर पहुंच मामले को जब तक समझते कि तब तक भीड़ ने अचानक हमला कर दिया फिर भी पुलिस ने ना तो लाठीचार्ज किया और ना ही पुलिस के द्वारा भीड़ को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग किया।पुलिस ने इस दौरान करीब 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।बाकी को वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।अब यह देखना है कि आखिरकार कब तक भीड़तंत्र कानून को अपने हाथों में लेकर इस तरह की घटनाओं का अंजाम देने की काम करेगें।फिलहाल जिस तरह से उग्र लोगों ने पुलिस को अपना काम करने से पहले ही मीडियाकर्मियों और पुलिस को निशाना बनाने की जो काम किया है,वह कहीं से भी जायज नहीं कहा जा सकता है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!