ताजा खबर

आदिवासी पुनरुत्थान के नायक एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /आदिवासी उन्हें ‘भगवान’ और ‘धरतीबा’ पुकारते हैं। उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश राज के खिलाफ आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन, जल-जंगल-जमीन के के लिए संघर्ष और महाविद्रोह ‘उलगुलान’ जैसे संगठित आंदोलनों का साहसिक नेतृत्व किया। बिरसा मुंडा ने ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ यानी ‘हमारा देश, हमारा राज’ का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल में धीमा जहर दिया जाने लगा और अंततः 9 जून 1900 को बिरसा मुंडा शहीद हो गए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!