District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : गैस की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान, होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू : डीएम

कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सतर्क, छह स्थानों पर हुई छापेमारी

किशनगंज,01जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के साथ-साथ होम डिलीवरी सेवा भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि वर्तमान में जिले में 6607 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है और उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति दो से तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब लाभुकों को एजेंसी तक जाने की आवश्यकता नहीं है, वे घर बैठे ही बुकिंग कर सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद पुनः गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के अनुसार ही बुकिंग और आपूर्ति की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए गठित धावा दल द्वारा लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया है। यदि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में कार्यरत है।

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06456-225152 है। प्रशासन ने बताया कि सोमवार को एलपीजी गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में सीधे प्रशासन से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!