किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

किशनगंज : कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता, शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज बुलंद

कई नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

किशनगंज,09मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के किशनगंज जिला कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने बिहार सरकार एवं पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। नेताओं ने सरकार से संवेदनशील एवं न्यायपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण साहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव शमशीर अहमद उर्फ दारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजगर अली पीटर, प्रवक्ता जुल्फीकार अली, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष नफीस हैदर, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शम्भू कुमार यादव, तौसीफ अंजार, अमजद अली, राउफ खान, बुल्लू, तस्लीम, शुभम दास, गौतम कुमार, मौलाना मुबस्सिर, रियाजुल और रहमत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राजद सहित अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जावेद प्रधान, वसीम अकरम खान, तनवीर आलम, इफ्तेखार अली एवं महबूब हैदर का नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!