किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : हाईवे पर सुखाया जा रहा मक्का, हादसे की आशंका, राहगीरों में डर

किशनगंज,09मई(के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज–बहादुरगंज मुख्य सड़क मार्ग पर सुखानी थाना क्षेत्र के साबोडांगी के समीप इन दिनों हाईवे पर मक्का सुखाया जा रहा है। सड़क पर फैले मक्के के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि यह स्थिति कभी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है।

बताया जाता है कि प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों, हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर मक्का फैलाए जाने से बाइक एवं अन्य वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। खासकर जब वाहने तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती है तब दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

लोगों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!